Facebook SDK

khata book app


khata book app kya hai

दोस्तों आज मैं एक ऐसे नया ऐप के बारे में आपको जानकारी देने जा रहा हूं जो आपकी सभी समस्याओं का हल कर देगा यह ऐप हमारे व्यापारी भाइयों के लिए बना है जो किसी भी चीज का व्यापार करते हैं जैसे किराना हार्डवेयर की दुकान चाय की दुकान अनाज का व्यापार और भी बहुत कुछ इस ऐप के माध्यम से आपको बहुत सी सुविधाएं मिलेगी क्योंकि इस ऐप के आ जाने से आपकी समस्याएं आपके मोबाइल में ही हल हो जाएंगे
क्योंकि इससे पहले पुराने समय में आपने देखा होगा की किराना व्यापारी अपना हिसाब किताब रखने के लिए एक लाल कलर की एक पुस्तक रखता था उसमें वह अपना प्रतिदिन का हिसाब किताब और उधार नगद माल आने जाने का लेखा जोखा को करता था इसके साथ साथ वह यह भी देखता था कि किस व्यक्ति ने कितना उधार ले रखा है और उस व्यक्ति से पैसा आया है कि नहीं उसे बार-बार पुस्तक को खोल कर देखना पड़ता था कि उस व्यक्ति ने कितना पैसा उधार ले रखा था और उस व्यक्ति को बार-बार सूचना भेजना पडती थी और साथ ही साथ कई बार तो वह व्यक्ति के घर भी जाता था तभी वह अपना उधार वापस ले पाता था

आजकल इंटरनेट के युग में आप पुरानी तकनीक से हिसाब किताब करने का तरीका अब पुराना हो चुका है यदि हम समय के साथ साथ चलेंगे तो हमें अब पुराने तरीकों को बदलना होगा इसके लिए आज मैं आपको खाता बुक नाम का एक ऐप बता रहा हूं जिसके माध्यम से आप पूरी समस्याओं का निराकरण एक ही एप में पा जाएंगे इस ऐप में वह सारे फीचर हैं जो आज के समय दुकानदार या व्यापारियों को चाहिए

खाता बुक डाउनलोड कहां से करें

गूगल में खाता बुक ऐप को सर्च करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं
या फिर आप मोबाइल के अपने प्ले स्टोर में जाकर भी खाता बुक ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं
खाता बुक ऐप में क्या है खास
इस ऐप में बहुत सी ऐसी खास बातें हैं जो वर्तमान में बहुत ही उपयोगी है:-
  •  इसमें आप अपनी हर लेन दे जानकारी अपने ग्राहक को दे सकते हैं
  • इसमें आप अपनी ग्राहक की महीने भर के लेनदेन की पीडीएफ डाउनलोड करके उसे दे सकते हैं या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं
  • इस ऐप को आप अपनी एक स्टोर के साथ-साथ दूसरे स्टोर या और भी कई स्टोर से उनमें कनेक्ट कर सकते हैं मतलब की एक फोन से अधिक फोन पर भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं उसी खाते का
  • ऐप में एक खास सुविधा यह भी है कि आप व्हाट्सएप के माध्यम से अपने ग्राहक को पेमेंट ए रिमाइंडर भी भेज सकते हैं जिससे ग्राहक को यह पता चल जाएगा कि उसे आपका पैसा देना है चाहे वह कहीं भी हो अर्थात ग्राहक के चक्कर लगाने का झंझट इस ऐप के माध्यम से खत्म होता है
  • यह पूरी तरह से सुरक्षित है और साथ ही साथ यह प्ले स्टोर पर आपको फ्री में डाउनलोड की सुविधा देता है
  • यदि आपका मोबाइल कहां खो जाता है या फिर टूट फूट जाता है तो आप दूसरे मोबाइल में भी उसी खाते को फिर से एक्सेस कर सकते हैं यानी कि इसमें आपका डाटा कहीं नहीं खराब होगा
  • इसमें आप अपने डेटा का समय समय पर बैकअप भी ले सकते हैं
Khata book app में आप अपने लेन देन पूरा होने के बाद उसे हटा भी सकते हैं या डिलीट भी कर सकते हैं
और सबसे खास बात कि यह ऐप मेड इन इंडिया है यानी पूरा दिल से हिंदुस्तानी यह हमारे भारतीय ग्राहकों और दुकानदारों की पूरी रिसर्च के बाद बनाया गया है और इसे बेंगलुरु की एक कंपनी ने बनाया है



तो दोस्तों आज की टॉपिक में बस इतना ही और इसमें कोई और जानकारी यदि आप देना चाहें तो कमेंट बॉक्स में इसकी जानकारी दे सकते हैं और यह भी बता सकते हैं कि यह ब्लॉक आपको कितना पसंद आया कृपया कमेंट जरुर करें जिससे हमें आप आपकी पसंद या नापसंद के बारे में जानकारी मिल सके। और यदि कोई त्रुटि हो तो बताएं।
धन्यवाद



Post a Comment

और नया पुराने